एलन मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद से कम्पनी में नौकरी जाने का दौर जारी है. इसी बीच कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि Musk ने ट्विटर की लीगल हेड विजया गाड्डे को एक लाइव शो के दौरान नौकरी से निकाला. ऐसा कहने वाले लोग सबूत के तौर पर एक वीडियो पोस्ट कर रहे हैं जो देखने में किसी इंटरव्यू का सेट लग रहा है. इसमें एलन मस्क और विजया गाड्डे के अलावा दो अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.