क्या चुनाव आयोग ने राजनीतिक पार्टियों को ईवीएम हैक करने की खुली चुनौती दे दी है? सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसा ही दावा कर रहे हैं. दरअसल, हालिया विधानसभा चुनावों में पांच में से तीन राज्यों में बीजेपी की जीत के बाद कई विपक्षी नेताओं ने ईवीएम मशीन में गड़बड़ी के आरोप लगाए. इंडिया गठबंधन ने तो इस संबंध में एक प्रस्ताव भी पास किया और चुनाव आयोग को इससे संबंधित ज्ञापन सौंपा. इन सबके बीच अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे शेयर करते हुए कुछ लोग कह रहे हैं कि चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को ईवीएम हैक करने का खुला चैलेंज दिया है. सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में