Listen

Description

बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाली अखबार की कटिंग वायरल हो रही है. इसमें एक अस्पताल की फोटो है जिसमें कई महिला मरीज नजर आ रही हैं. एक अधिकारी अपना पैर एक बेड पर रखकर खड़ा है. इसी बेड पर एक महिला एक छोटे बच्चे के साथ बैठी है. इस फोटो के साथ हेडलाइन लगी है, “मरीजों से मिलने गए तो यूं रहा छत्तीसगढ़ के प्रशिक्षु अफसर सोनकर का अंदाज.” इसे शेयर करते हुए कई लोग कह रहे हैं कि ये छत्तीसगढ़ का हालिया वाकया है. क्या है सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.