हाल ही में अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद काफी वीडियोज और फोटोज वायरल हो रहे हैं. उनको लेकर तमाम भ्रामक दावे भी हो रहे हैं. उन्हीं में से एक दावा वायरल है कि भारतीय नौसेना ने पानी के नीचे जय श्री राम के नाम का झंडा फहराया. इसके साथ पानी के अंदर भगवा झंडा लहराते हुए एक व्यक्ति की 30 सेकंड की क्लिप शेयर की जा रही है. लेकिन इस वीडियो और दावे का सच क्या है? 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.