सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें हेल्मेट और बुलेटप्रूफ जैकेट पहने कुछ पुलिसवाले कुछ युवकों को पकड़कर ले जा रहे हैं. बीच-बीच में वो उन्हें लाठी से पीट भी रहे हैं. कहा जा रहा है कि ये लोग ‘आरएसएस वालों को काट डालो' के नारे लगा रहे थे जिसके बाद यूपी पुलिस ने इन्हें अच्छे से सबक सिखाया. लेकिन क्या इस वीडियो के लिए जो दावा किया जा रहा है वो सही नहीं है, तो पड़ताल में इसकी क्या हक़ीक़त सामने निकलकर आई? सुनिए 'फ़ैक्ट चेक' में.