Listen

Description

साल 2016 में हुई नोटबंदी के बारे में 'स्टेट बैंक ऑफ इंडिया' यानी SBI की चेयरपर्सन रहीं अरुंधति भट्टाचार्य के एक कथित बयान का पोस्टकार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  
इस पोस्टकार्ड के बैकग्राउंड में SBI का लोगो दिख रहा है. इसके साथ अरुंधति भट्टाचार्य की एक तस्वीर लगी है. साथ ही, लिखा है, “मोदी सरकार में बोलने की इजाजत नहीं. रिटायरमेंट के बाद बोलीं SBI की चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य. नोटबंदी जानलेवा फैसला था.” इस पोस्टकार्ड को शेयर करते हुए कुछ लोग मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं. क्या है इस पोस्ट का सच, सुनिए 'फैक्ट चेक' में