Listen

Description

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का गाना ‘एसवाईएल’ 23 जून को रिलीज हुआ और एक घंटे के अंदर ही इसे 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देख डाला. मूसेवाला की मौत के बाद यह उनका पहला गाना आया है. ये गाना रिलीज होने के बाद से ही आम आदमी पार्टी हरियाणा के नाम पर दो कथित ट्वीट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. इनमें ‘एसवाईएल’ गाने को भड़काऊ और पंजाब, हरियाणा व हिमाचल की एकता को तोड़ने वाला कहा गया है. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.