Listen

Description

एक तरफ टी20 वर्ल्ड कप अपने आख़िरी दौर में पहुँच चुका है और दूसरी तरफ राहुल गाँधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' को दो महीने से ऊपर हो गए हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें कुछ लोग वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में एक पोस्टर दिखा रहे हैं. पोस्टर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधने वाली बातें लिखी हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए कई सारे लोग कांग्रेस पर तंज कस रहे हैं कि एक इंटरनेशनल इवेंट में उसकी फजीहत हो गई. तो क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.