UP विधान सभा चुनाव में ऐसी खबरें आयी है जिसमे बताया गया था की पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ गाँवों में BJP नेताओं का लोगो ने विरोध किया और उन पर कीचड़-पत्थर फेंके. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक अख़बार की कटिंग वायरल हो रही है जिसकी हेडलाइन में लिखा है "वोट नहीं देना मत दो पर जूते मत चलाओ : राजनाथ सिंह". इसे शेयर करते हुए लोग दावा कर रहे है कि UP में BJP की हालत इतनी ख़राब है कि राजनाथ सिंह को ऐसा बयान देना पड़ रहा है. तो इन दावों और अख़बार की कटिंग की सच्चाई क्या है, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.