उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी सरकार के विभागों में ग्रुप सी पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए 15-16 अक्टूबर को पीईटी की परीक्षा का आयोजन किया था. इस परीक्षा के लिए 37 लाख से भी ज्यादा छात्रों ने आवेदन किया. इसी बीच सोशल मीडिया पर इस परीक्षा से जोड़ते हुए एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें कई सारे लोगों से भरी एक ट्रेन दिखाई दे रही है. ट्रेन की सीटों, दरवाजों और यहां तक की ट्रेन की छत पर भी लोग खचा-खच भरे हुए हैं. सोशल मीडिया पोस्ट्स की मानी जाए तो ये पीईटी परीक्षा देने जा रहे छात्रों की हालिया तस्वीर है. क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.