CBSE Class 10th Result 2020: आज सीबीएसई 10वीं (CBSE 10th Result) का रिजल्ट घोषित कर दिया है.. रिजल्ट जारी करने की घोषणा की मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने की है। ऐसे चेक करें रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी की CBSE की 10वीं की परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। CBSE ने आज 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 2019 की तुलना में पासिंग पर्सेंटेज में थोड़ा सुधार हुआ। इस साल 10वीं में 91.46 प्रतिशत फीसदी छात्र पास हुए, जो की पिछले साल के मुकाबले 0.36 फीसदी अधिक है। तो आइये जानते हैं CBSE 10वीं के रिजल्ट को लेकर ताजा अपडेट्स।