अपनी सत्ता खतरे में देखकर नेपाल (Nepal PM) के प्रधानमंत्री KP sharma Oli लगातार भारत पर निशाना साध रहे हैं। पहले उन्होंने कहा था कि उन्हें सत्ता से हटाने की साजिश दिल्ली और काठमांडू में रची जा रही है। अब उन्होंने भारत पर सांस्कृतिक अतिक्रमण का आरोप लगाया। साथ ही, कहा कि असली अयोध्या (Real Ayodhya) नेपाल में है। भगवान राम (Lord Ram) भी नेपाली ही थे।