Listen

Description

पूरी दुनिया इस वक्त Coronavirus महामारी से जद्दोजहद में लगी है। इस दौरान दूरदर्शन पर रामायण-महाभारत दिखाई गई, जो काफी हिट रही। लेकिन अब रामायण और महाभारत के किरदारों की चर्चा देश-दुनिया में काफी तेजी से होने लगी है। पहले नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने भगवान श्रीराम (Lord Ram) को नेपाली बताया और असली अयोध्या नेपाल (Ayodhya Nepal) में होने का दावा किया। इसके बाद नेपाल का पुरातत्व विभाग अपने यहां असली अयोध्या साबित करने के लिए खुदाई में जुट गया। इस बीच Sri Lanka ने रावण को लेकर एक बड़ा दावा कर दिया है।