Listen

Description

महानगरों में वाहनों की बढ़ती संख्या और मनमाने तरीके से वाहन चलाने की वजह से सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े हर साल कुछ बढ़े हुए दर्ज होते हैं। इसे लेकर लगातार चिंता जताई जाती रही है। सड़क हादसों पर काबू पाने के मकसद से यातायात नियमों में कड़े प्रावधान जोड़े और जुर्माने की राशि में बढ़ोतरी की गई। उसके बावजूद अपेक्षित नतीजे नहीं आ पा रहे।