Listen

Description

प्रदूषण पर पहरादशहरे के बाद हवाओं में नमी उतरनी शुरू हो जाती है, जिसके चलते धूल और धुएं की परत धरती की सतह के करीब सघन होने लगती है। इस वजह से हर साल दिल्ली में लोगों को सांस संबंधी परेशानियां बढ़ जाती हैं। कई बार स्कूल आदि बंद करने पड़ते हैं।लोगों को सुबह और शाम की सैर के लिए निकलने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में सरकार का समय रहते सतर्क होना अच्छी बात है। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने आदेश जारी किया है कि दिवाली के बाद जिन वाहनों के पास प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र यानी पीयूसीसी नहीं होगा, उन्हें पेट्रोल-डीजल न दिया जाए। यह निर्देश दिल्ली के सभी पेट्रोल पंपों को जारी कर दिया गया है।