शाहरुख खान और ऋषि कपूर दोनों बॉलीवुड के बहुत बड़े नाम हैं। हालांकि दोनों की कामयाबी का दौर अलग-अलग रहा। शाहरुख खान की पहली रिलीज फिल्म ऋषि कपूर के साथ ही थी। शाहरुख खान ने साल 1992 में राज कंवर निर्देशित फिल्म दीवाना से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। दीवाना सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म के गाने भी ब्लॉकबस्टर हिट हुए। शाहरुख अपने डेब्यू को लेकर इतने गंभीर थे कि उन्होंने ऋषि कपूर के साथ अनबन भी कर ली थी।