Listen

Description

शाहिद कपूर और कृति सेनन पिछले काफी समय से अपनी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को लेकर चर्चा में थे। वो लगातार इसके प्रमोशन में बिजी थे। मूवी रोबोटिक बेस्ट एक लव स्टोरी पर आधारित है, जिसमें इमोशन, लव, रोमांस और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का देखने के लिए मिलने वाला है। ऐसे में इसकी रिलीज से पहले मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी पहुंचे थे। एक्ट्रेसेस ने ग्लैमर का तड़का लगाया। इस दौरान शाहिद के भाई मां के साथ दिखे और उनके बाद स्क्रीनिंग में उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड भी एंट्री करते हुए दिखीं। इसके अलावा जान्हवी कपूर और नुपूर सेनन भी दिखीं। वहीं, एक्ट्रेस कुशा कपिला ने यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव के कमेंट पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि करीना कपूर ने अपना नाम लेने की परमिशन नहीं दी है। वो बगम हैं। कुशा ने एल्विश पर निशाना साधते हुए कहा कि करीना का नाम कहीं भी लेने से पहले उनसे परमिशन लें।