मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचक जया किशोरी (Jaya Kishori) सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। वो अक्सर अपने किसी ना किसी बयान और कथा को लेकर चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर इंस्पायरिंग वीडियो की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। 28 साल की जया किशोरी के ढेरों फैंस हैं। वो एक कथावाचक होने के साथ-साथ ट्रेंड डांसर भी हैं। इसी बीच अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो एक फेमस डांस रियलिटी शो ‘बूगी वूगी’ में शानदार परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रही हैं। इसमें उन्होंने सालों पहले हिस्सा लिया था।दरअसल, जब जया किशोरी 11 साल की थीं तो उन्होंने डांस रियलिटी शो में हिस्सा लिया था। उन्होंने शो के लिए ऑडिशन दिया था। इस दौरान उन्हें क्लासिकल डांस करते हुए देखा गया था। जया किशोरी का ये वीडियो अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाया रहता है। वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि जया किशोरी बताती हैं कि वो कोलकाता से हैं। उनका सबसे बड़ा सपना शो को जीतने के बाद मुंबई जाकर गणपति बप्पा का दर्शन करना है। इतना कहने के बाद जया किशोरी ने स्टेज पर जबरदस्त परफॉरमेंस दी। इसे देखने के बाद जज जावेद जाफरी, नावेद जाफरी और रवि बहल काफी खुश हो गए थे।