विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12th फेल हाल ही में डिज्नी हॉटस्टार पर स्ट्रीम होनी शुरू हुई। फिल्म आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है। मनोज शर्मा इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। शर्मा, बॉलीवुड के कई स्टार्स के साथ काम कर चुके हैं। क्योंकि वह मुंबई में एनुअल इवेंट उमंग का आयोजन करते थे। स्टार्स को करीब से जानने के बाद मनोज को समझ आया कि एक्टर्स कितने विनम्र और मेहनती होते हैं। शर्मा ने हाल ही में बताया कि शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन समेत कई स्टार्स उमंग में बिना पैसा लिए परफॉर्म किया करते हैं। लल्लनटॉप के साथ बात करते हुए मनोज शर्मा ने कहा,”उमंग के आयोजन कराने की जिम्मेदारी उस इलाके के एडिशनल एसपी की होती है। ये मुंबई पुलिस के लिए हर साल होता है। यह मुंबई पुलिस के वेलफेयर के लिए एक बड़ा कार्यक्रम है। वहां जाकर मुझे ये पता चला कि कार्यक्रम में सभी कलाकार फ्री में आये थे। वे इसके लिए एक पैसा भी नहीं लेते। वो सिर्फ इसलिए आते हैं क्योंकि मुंबई पुलिस उन्हें बुलाती है। उन्होंने कहा,”चाहे अमिताभ बच्चन हो, सलमान खान हो, आमिर खान हो, रणवीर सिंह या शाहरुख खान हो। हर कोई इस इवेंट के लिए आता है। ये प्रोग्राम पांच घंटे से ज्यादा चलता है.