Listen

Description

69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की शुरुआत गुजरात के गांधी नगर में हुई। इस बार करण जौहर और मनीष पौल ने शो होस्ट किया। वहीं वरुण धवन, जान्हवी कपूर और करीना कपूर खान जैसी कई सेलेब्स ने अपने परफॉर्मेंस से समा बांध दिया। फिल्मफेयर में तृप्ति डिमरी ने भी डांस डेब्यू किया है। 69th Filmfare Awards के नॉमिनेशन लिस्ट की अनाउंसमेंट हाल ही में हुई थी। रणबीर कपूर की एनिमल 19 नॉमिनेशन के साथ नॉमिनेशन किया गया था। वहीं फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 के विनर्स के नाम का ऐलान हो गया है। ’12th फेल’, ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ ने जलवा बिखेरा है। ’12th फेल’ को चार कैटेगरी में अवॉर्ड मिले हैं। ‘एनिमल’ ने तीन अवॉर्ड्स अपने नाम किए. बेस्ट फिल्म– 12th फेल, बेस्ट डायरेक्टर– विधु विनोद चोपड़ा (12th फेल), बेस्ट फ़िल्म क्रिटिक्स– जोराम (देवाशीष मखीजा),बेस्ट एक्टर– रणबीर कपूर (एनिमल),बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)– विक्रांत मैसी (12वीं फेल), बेस्ट एक्ट्रेस– आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी) को मिला