Listen

Description

राम मंदिर के उद्घाटन के बीच अमिताभ बच्चन को लेकर खबर आई है कि बिग बी ने अयोध्या में प्लॉट खरीदा है और अब वहां उनका नया आशियाना बनाया जाने वाला है।इन दिनों देशभर का माहौल राममय है। सभी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 22 जनवरी का वो ऐतिहासिक दिन होगा भगवान राम अयोध्या में अपने नए घर में विराजमान होंगे। इस पल का साक्षी बनने के लिए लोग काफी उत्साहित हैं। इस कार्यक्रम का हिस्सा बॉलीवुड से लेकर देश की कई बड़ी हस्तियां बनने वाली हैं। इसी कड़ी में अब सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अयोध्या में राम मंदिर के नजदीक ही एक नया प्लॉट खरीद लिया है। उन्होंने यहां पर जमीन मुंबई के एक डेवलपर कंपनी ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ के जरिए खरीदा है। इसका साइज 10 हजार वर्गफीट बताया जा रहा है।अमिताभ बच्चन के इस अयोध्या वाले प्लॉट के बारे में डेवलपर कंपनी की ओर से ज्यादा जानकारी रिवील नहीं की गई है। हालांकि, कंपनी से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि इसकी कीमत करोड़ों में है और इसका साइज भी काफी बड़ा है। हिंदुस्तानी टाइम्स की रिपोर्ट के हवाले से खबरों में कहा जा रहा है कि सूत्रों ने बिग बी के इस नए प्लॉट की कीमत 14.5 करोड़ रुपए बताई है और इसका साइज 10 हजार वर्गफीट है।अमिताभ बच्चन इलाहाबाद (प्रयागराज) से ताल्लुक रखते हैं और यहीं उनका जन्म भी हुआ था। ऐसे में खबरों की मानें तो उनके नए प्लॉट को लेकर बताया जा रहा है कि बिग बी का नया प्लॉट उनके बर्थप्लेस से काफी नजदीक है। प्रयागराज से अयोध्या की दूरी 5 घंटे से भी कम है। अमिताभ बच्चन सरयू के पहले ग्राहक बन गए हैं। डेवलपर कंपनी ने इसे एक माइलस्टोन बताया है।