बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी पूरी फैमिली के साथ इंडिया में हैं। बीते दिनों इवेंट से लगातार एक्ट्रेस के लुक्स काफी चर्चा में रहे। इसी बीच निक जोनस पत्नी और बेटी मालती के लिए इंडिया आए। इसके बाद अब प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और बेटी मालती को अयोध्या में स्पॉट किया गया। तीनों ने वहां रामलला के दर्शन किए। इस दौरान सभी का ट्रेडिशनल लुक देखने के लिए मिला। इसकी तस्वीरें भी राम जन्मभूमि से सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी अयोध्या पहुंची हैं। ‘देसी गर्ल’ का फैमिली वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। राम लला के दर्शन के दौरान एक्ट्रेस को पीले कलर की साड़ी में देखा गया। वहीं, निक जोनस को ट्रेडिशनल अवतार में कुर्ता पायजामा में देखा गया।राम जन्मभूमि पर प्रियंका चोपड़ा और उनके परिवार का स्वागत रामनामी गमछा पहनाकर किया गया। वहीं, बेटी मालती सहित परिवार से सभी सदस्यों ने भगवान राम के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। गले में गमछा डाले और माथे पर तिलक लगाए एक्ट्रेस की तस्वीरें सामने आई हैं। इसे फैंस ने काफी पसंद किया है। इस पर लोगों के रिएक्शन की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘भक्ति में ही शक्ति है।’ इसके साथ ही अन्य हार्ट वाली इमोजी भी शेयर करते हुए दिखे। फैंस को देसी गर्ल का ये अंदाज काफी पसंद आया।