करीना कपूर की ओटीटी डेब्यू फिल्म ‘जाने जान’ रिलीज हो चुकी है। ये एक स्पाई थ्रिलर है, जिसकी कहानी एक मां और उसकी बेटी के इर्द गिर्द घूमती है। इसमें मां का किरदार करीना कपूर ने निभाया है। किरदार का नाम माया डिसूजा दिखाया है। दोनों को एक मर्डर केस में उलझा हुआ दिखाया गया है, जिसकी पुलिस जांच चल रही है।