सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक-दूजे के हो गए हैं। कपल ने बीती शाम परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रजिस्टर मैरिज की। इस शादी और सोनाक्षी को लेकर लोगों के मन में काफी सवाल रहे हैं कि वो वेडिंग के लिए धर्म बदलेंगी या नहीं और उनकी शादी हिंदू-मुस्लिम किस रीति-रिवाज से होगी? ऐसे में एक्ट्रेस ने रजिस्टर मैरिज करके ना तो धर्म बदला और ना ही किसी रीति-रिवाज से शादी की