फेमस रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस ...एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक बार फिर सन्नाटा छा गया है। जाने-माने रेडियो होस्ट अमीन सयानी का निधन हो गया है। दिग्गज रेडियो प्रेजेंटर ने 91 की उम्र में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर को उनके बेटे रजिल सयानी ने कंफर्म किया है।उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा। अमीन सयानी भारत के पॉपुलर एनाउंसर रहे थे। उनको लोकप्रियता शो ‘गीतमाला’ से मिली थी। ये प्रोग्राम रेडियो सिलोन पर आया करता था।