Listen

Description

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का आज यानी 26 फरवरी को निधन हो गया है। सिंगर ने 73 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी नायाब ने सोशल मीडिया पर दी है। वो लंबे समय से बीमार थे। वो उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।उनके निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में गम का माहौल है। पंकज उधास के गानों को हर उम्र के लोग सुनना पसंद करते हैं। पंकज उदास जितने कमाल के गजल गायक थे, उनकी लव स्टोरी भी उतनी ही कमाल की है। चलिए आज उनकी लव स्टोरी के बारे में जानते हैं।पंकज उधास की प्रेम कहानी की शुरुआत 70 के दशक में हुई थी।