परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को उदयपुर में शादी कर ली है। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस उनके रिसेप्शन लुक को देखने के लिए बेताब हैं। दी गई जानकारी के मुताबिक कपल 30 सितंबर को चंडीगढ़ में रिसेप्शन करने वाला था। लेकिन अब जो बात सामने आ रही है वो ये कि दोनों का वेडिंग रिसेप्शन चंडीगढ़ नहीं, बल्कि मुंबई में होगा।