शशि कपूर हिंदी सिनेमा के एक ऐसे अभिनेता थे, जिनपर हर किसी को क्रश था। नीतू सिंह ने’ कॉफी विद करण 8′ में खुलासा किया था कि उन्हें अपने पति ऋषि कपूर के अंकल शशि कपूर पर क्रश था। शर्मिला टैगोर, जीनत अमान, सिमी ग्रेवाल, जिन्होंने भी शशि के साथ काम किया, सभी उनकी दीवानी हो गईं। शशि कपूर को फिल्म इंडस्ट्री का सबसे हैंडसम पुरुष माना जाता था। शशि कपूर की फीमेल को-एक्टर्स को अक्सर कहते सुना गया है कि शशि कपूर लोगों की मदद करने वाले इंसान थे। उनके साथ फिल्म ‘सिद्धार्थ’ में काम कर चुकीं सिमी ग्रेवाल ने भी इससे जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। असीम छाबड़ा की किताब ‘शशि कपूर: द हाउसहोल्डर स्टार’ में सिमी ने एक किस्से का जिक्र किया है, जो फिल्म ‘सिद्धार्थ’ के वक्त का है।