Listen

Description

500 वर्ष बाद भगवान राम के अयोध्या में स्वागत की तैयारियों में हर कोई जुटा है। इस बीच बड़ी-बड़ी हस्तियों ने प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे । साउथ और बॉलीवुड के कई सितारे अयोध्या पहुंच चुके हैं। कंगना रनौत शनिवार को ही अयोध्या पहुंच गई थीं और वहां उन्होंने विभिन्न हनुमानगढ़ी समेत कई मंदिर के दर्शन किए और झाड़ू लगाई। अब तक अयोध्या नगरी में प्राण प्रतिष्ठा के लिए सुपरस्टार रजनीकांत, धनुष, पवन कल्याण,अनुपम खेर, विवेक ओबेरॉय, अनु मलिक, सिंगर शंकर महादेवन, शेफाली शाह और रणदीप हुड्डा पत्नी लिन लैशराम के साथ राम दिर की प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा बनने पहुंचे चुके हैं। वहीं अब बिग बी और माधुरी दीक्षित 22 जनवरी को ही प्राइवेट जेट से आयोध्या आएंगे। इसके अलावा अजय देवगन, दीपिका चिखलिया, हेमा मालिनी, जूनियर एनटीआर, मोहनलाल, मनोज मुंतशिर, एस.एस राजामौली जैसे और भी कई सितारे मंदिर पहुंचे हैं। साथ ही दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर के परिवार को भी न्योता है। जारी सूची के अनुसार कुल 506 ऐसे लोगों को न्योता है, जो सभी राज्य अतिथि के तौर पर अयोध्या आ रहे हैं।