Listen

Description

69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के आयोजन का ऐलान हो चुका है। फिल्मफेयर हिंदी सिनेमा के हर क्षेत्र में टैलेंट को सम्मानित करने के लिए तैयार है। इस साल, गुजरात टूरिज्म के साथ 69वें हुंडई फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 का आयोजन गुजरात के गांधीनगर में किया जाएगा, जिसमें सभी सेलेब्स का जमावड़ा लगेगा। इस बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 को बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर, एक्टर आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल होस्ट करने वाले हैं। इस अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन 27 और 28 जनवरी को होने वाला है।वहीं, 28 को मेन अवॉर्ड सेरेमनी भी होगी। हाल ही में फिल्म फेयर अवॉर्ड्स को लेकर मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस इवेंट में जान्हवी कपूर, वरुण धवन और करण जौहर पहुंचे थे।इस दौरान वरुण और जान्हवी ने दीप जलाकर इवेंट की शुरुआत की।वहीं फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के 69वें एडिशन के लिए नॉमिनेशंस को लेकर अनाउंसमेंट कर दी गई है। इस नॉमिनेशन में शाहरुख खान अपनी दो फिल्मों ‘जवान’ और ‘डंकी’ के लिए बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में नॉमिनेट हैं। तो वहीं फिल्म ’12वीं’ फेल को भी कई कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले हैं। ‘एनिमल’ को सबसे अधिक 19 कैटिगरी में नॉमिनेशन मिले हैं।