बीते दिनों जामनगर में हुए अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में कई सितारे पहुंचे। क्या बॉलीवुड क्या हॉलीवुड सितारों का हुजूम लगा रहा, लेकिन जिसने सारी लाइमलाइट लूट ली वो थीं ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन। हमेशा आगे बाल में बिना मेकअप के नजर आने वाली आराध्या ने इस बार अपने लुक से लोगों को हैरान कर दिया।महज 12 साल 3 महीने की आराध्या जब बेबी पिंक लहंगे में मां ऐश्वर्या के साथ इवेंट पर पहुंची तो हर किसी की निगाह आराध्या पर ठहर गई। आराध्या न्यू हेयरस्टाइल में लाइट मेकअप के साथ बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। आराध्या पहले से काफी बड़ी भी लग रही थीं। ऐसे में नेटिजेंस कमेंट्स करने से कहां पीछे रहते। कई लोगों ने कमेंट करके कहा कि आराध्या बहुत जल्दी बड़ी हो गई।एक यूजर ने लिखा ये 10जी की स्पीड से बढ़ रही है। वहीं कुछ लोगों ने ऐश्वर्या के 90s के लुक से आराध्या की तुलना की। वहीं कुछ ऐसे लोग भी थे जो आराध्या को देखकर कमेंट करने लगे कि ऐश्वर्या की बेटी ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। लोगों का मानना है कि आराध्या ने नोज जॉब और लिप जॉब करवाया है। वहीं लोगों ने तो यहां तक लिखा है कि आराध्या ने स्किन वाइटनिंग भी कराई है।