यशराज फिल्म्स ने कहा कि ‘पठान’ ने कई नए कीर्तिमान अपने नाम किए हैं जिनमें ‘भारत में सबसे अधिक सिनेमाघरों में सर्वकालिक हिंदी प्रदर्शित’ और ‘गैर-अवकाश वाले दिन प्रदर्शित होने वाली फिल्मों में पहले दिन सबसे अधिक कमाई करना’ शामिल है।निर्माण कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस फिल्म की पहले दिन की कुल कमाई शाहरुख खान के साथ ही अन्य कलाकारों जान अब्राहम तथा दीपिका पादुकोण, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और यशराज फिल्म्स के करिअर में भी सबसे अधिक है।