फिल्म अभिनेता सलमान खान के जन्मदिन पर उनकी एक झलक पाने के लिए मंगलवार को मुंबई स्थित उनके घर के बाहर जुटी भीड़ के बेकाबू हो जाने पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। इस दौरान कई प्रशंसक सड़क पर गिर पड़े और कई अन्य लोग जख्मी हो गये। विभिन्न शहरों के आए प्रशंसकों ने अपने विशेष तरीके से स्टार को बधाई देने के लिए सुबह से ही उनके मुंबई स्थित आवास पर कतार में लग गए।