Listen

Description

घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 342.48 अंक चढ़कर तिरहत्तर हजार तीन सौ अढ़तीस दशमलव सात नौ अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 96.25 अंक बढ़कर बाइस हजार दो सौ उन्नीस दशमलव नौ शुन्य पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड और इंफोसिस के शेयर लाभ में रहे। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, मारुति, टेक महिंद्रा और एशियन पेंट्स के शेयर में गिरावट आई। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 86.30 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से दो हजार एक सौ सत्तर दशमलव बत्तीस करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।