टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले मैच में भारत के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली ओपन करने के लिए आए। आईसीसी टूर्नामेंट में पहली बार विराट कोहली ने भारत के लिए ओपन किया, लेकिन ओपनिंग उन्हें रास नहीं आई और वो आयरलैंड के खिलाफ 5 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए।