Listen

Description

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत के बाद आखिरी सेशन में तेजी लौटी। बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 271.50 अंकों की बढ़त के साथ 71,657.71 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी सूचकांक 73.86 अंकों की मजबूती के साथ 21,618.70 के स्तर पर बंद हुआ। तिमाही नतीजों से पहले सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद बुधवार को हुई भारी लिवाली के चलते देश के प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 बढ़त के साथ बंद हुए। सूचकांक में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज और बैंकिंग कंपनियों के शेयरों ने भी लाभ में योगदान दिया।