रेखा झुनझनवाला ने खरीद डाली 118 करोड़ रुपये की बिल्डिंग, वजह जान आप भी कहेंगे- ऊपर वाले बस इतना पैसा दे दे........................................क्या आपने कभी सोचा है कि कोई शख्स अपने घर से दिखने वाले समंदर के नजारे को बचाने के लिए 118 करोड़ की बिल्डिंग खरीद सकता है? लेकिन स्वर्गीय राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने यह सच कर दिखाया है। जी हां, रेखा ने मुंबई के पॉश मालाबार हिल (Malabar Hill) स्थित घर से दिखने वाले समंदर के खूबसूरत नजारे को छिपने से बचाने के लिए 118 करोड़ रुपये की एक पूरी इमारत खरीद डाली है।Moneycontrol की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रेखा झुनझुनवाला ने एक बिल्डिंग के लगभग सारे फ्लैट को 118 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। इससे उनके घर से दिखने वाले अरब सागर के व्यू में कोई बाधा नहीं आएगी।बता दें कि रेखा झुनझुनवाला के सी व्यू वाले RARE Villa रेजिडेंस के बिल्कुल पीछे Rockside CHS बिल्डिंग है। रॉकसाइड CHS को एक क्लस्टर स्कीम के तहत रीडिवेलपमेंट के लिए चुना गया था। जाने-माने डिवेलपर Shapoorji Pallonji ने इसके लिए एक बड़ा प्रपोजल भी रखा था और वादा किया था कि हर घर के मालिक को रीडिवेलप की जाने वाली बिल्डिंग में 50 प्रतिशत अतिरिक्त कारपेट एरिया मिलेगा।Zapkey द्वारा एक्सेस किए गए डॉक्युमेंट्स के मुताबिक, रेखा झुनझुनवाला ने नवंबर 2023 से अब तक करीब 9 अपार्टमेंट 118 करोड़ रुपये में खरीदे। और इसकी वजह रीडिवेलपमेंट के बाद RARE Villa से सी व्यू का ब्लॉक होना था। मार्केट के जुड़े सोर्सेज का मानना है