घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहनों की कीमत एक जनवरी से तीन प्रतिशत तक बढ़ जाएगी। कंपनी ने यह जानकारी दी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वाणिज्यिक वाहनों की कीमतें बढ़ाने का फैसला उत्पादन लागत बढ़ने से पड़ रहे असर को कम करने के लिए लिया गया है।