Listen

Description

बजट के अगले दिन शेयर बाजार में जोरदार रैली देखने को मिल रही है. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स मजबूत हुए हैं. सेंसेक्स में 850 अंकों से ज्यादा तेजी है तो निफ्टी 21950 के पार निकल गया है. कारोबार में हर सेक्टर में खरीदारी दिख रही है. निफ्टी पर आईटी इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ है. बैंक, फाइनेंशियल, आटो, मेटल, फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स भी मजबूत हुए हैं. फिलहाल सेंसेक्स में 838 अंकों की तेजी है और यह 72,483 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. जबकि निफ्टी 252 अंक बढ़कर 21,950 के लेवल पर है. हैवीवेट शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है.