मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स मजबूत हुए हैं. सेंसेक्स 150 अंकों से ज्यादा चढ़ा है तो निफ्टी 21650 के पार निकल गया है. कारोबार में मिक्स्ड ट्रेंड है. आज निफ्टी पर आईटी, मेटल और रियल्टी इंडेक्स लाल निशान में दिख रहे हैं. जबकि निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, आटो, एफएमसीजी और फार्मा इंडेक्स हरे निशान में दिख रहे हैं. फिलहाल सेंसेक्स में 167 अंकों की तेजी है और यह 71239 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. जबकि निफ्टी 37 अंक बढ़कर 21654 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. हैवीवेट शेयरों में मिक्स्ड ट्रेंड है. आज के टॉप गेनर्स में NTPC, M&M, ICICIBANK, TATAMOTORS, ITC और RELIANCE शामिल हैं.