Listen

Description

जापान की अर्थव्‍यवस्‍था के लिए अच्‍छी खबर नहीं आ रही है. देश की अर्थव्‍यवस्‍था अभी सुस्‍ती के दौर में है, जिसके चलते अब जापान दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था (Economy of Japan) नहीं रह गया है. इस मामले में जर्मनी (Germany Economy) ने उसे पीछे कर दिया. जापान अब चौथे पोजिशन पर आ गया है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2023 में वह जर्मनी की अर्थव्यवस्था के आकार से पीछे रह गया है. एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि आंकड़े इस बात को दिखाते हैं कि कैसे जापानी अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता और उत्पादकता खो रही है.