Listen

Description

सुब्रत रॉय सहारा भारतीय बिजनेस का एक जाना-पहचाना नाम है, जिनके ग्रुप को साल 2004 में टाइम मैगजीन ने देश के दूसरे सबसे बड़े नौकरी देने वाले के रूप में जगह दी थी। उस वक्त सहारा में करीब 12 लाख कर्मचारी कार्य करते थे। रॉय ने अपने कारोबार की शुरुआत मात्र दो हजार रुपये से की थी, जैसे-जैसे वक्त गुजरता गया सुब्रत रॉय बुलंदियों को छूने लगे और देखते ही देखते वो करोड़ों के मालिक बन गए।