भारत की सबसे बड़ी एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी Byju’s के फाउंडर बायजू रवींद्रन को बड़ा झटका लगा है। जी हां, रवींद्रन की सारी दौलत खत्म हो गई है और उन्हें Forbes Billionaire Index से बाहर कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले यानी साल 2023 में फोर्ब्स की बिलेनियर लिस्ट में उनकी नेट वर्थ 17,545 करोड़ रुपये (2.1 बिलियन) दिखाई गई थी। लेकिन लेटेस्ट 2024 इंडेक्स से उनकी नेट वर्थ जीरो है। आपको बता दें कि बायजू रवींद्रन की दौलत में हुई यह कमी उनकी कंपनी Byju’s में चल रही बड़ी उथल-पुथल के कारण हुई है।NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, फोर्ब्स ने बायजू के अर्श से फर्श पर आने का कारण बताते हुए लिखा है, ‘पिछले साल अरबपतियों की लिस्ट में शामिल सिर्फ 4 लोग इस बार बिलेनियर इंडेक्स लिस्ट से बाहर हुए हैं, इनमें एडटेक स्टार बायजू रवींद्रन भी हैं जिनकी कंपनी Byju’s को कई संकटों का सामना करना पड़ा और इसकी वैल्यू सिर्फ 1 बिलियन डॉलर रह गई। और 2022 में एक समय इसकी वैल्यू 22 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी।’बायजू रवींद्रन के कैरियर की बात करें तो वह मैथमैटिक्स के टीचर थे। जी हां, गणित के एक अध्यापक ने साल 2011 में Byju’s नाम का ऐप बनाया और यह सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाले स्टार्टअप में शामिल हुआ। कंपनी में मार्क जुकरबर्ग और टेंसेंट जैसे दिग्गजों ने निवेश किया।