Listen

Description

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का अंतिम बजट पेश किया गया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में GYAN यानी गरीब, युवा, अन्नदाता, महिलाओं पर जोर देकर कहा. हमारी सरकार का फोकस इन सभी पर है. वित्त मंत्री के बजट पेश करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा, ये बजट सबका विकास करने वाला है. ये देश का निर्माण करने वाला बजट है. हमारा ये बजट सरकारी घाटे को कम करने वाला बजट है. किसानों के लिए हमेशा से सरकार बड़े फैसले लेती आई है. गरीब, युवा, किसानों और महिलाओं का इस बजट में खासकर ध्यान रखा गया है. ये बजट इन चार स्तंभों को मजबूत करेगा. इस बजट से विकसित भारत की नींव मजबूत होगी. पीएम ने कहा ये बजट उज्जवल भविष्य की गारंटी है. इस बजट में विकसित भारत की झलक है. इस बजट से युवाओं के लिए अनगिनत रोजगार के द्वार खुलेंगे.हमारी सरकार ने महिला आरक्षण जैसे ऐतिहासिक फैसले लिए.एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनीं. तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे.