Listen

Description

वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक प्रमुखों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में डूबे कर्ज के प्रबंधन सहित विभिन्न मापदंडों पर ऋणदाता बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, वित्तीय सेवा सचिव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में दिवाला और ऋणशोधन अक्षमता संहिता के तहत स्वीकारने और समाधान के लिए लंबे समय से लंबित मामलों की समीक्षा की जाएगी।