Listen

Description

मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिली है. आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों इंडेक्स में तेजी है. सेंसेक्स में करीब 200 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है, तो निफ्टी भी मजबूत होकर 21880 के करीब पहुंच गया है. आज कारोबार में ज्यादातर सेक्टर में खरीदारी है. निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, आईटी, आटो, मेटल, फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं. फिलहाल सेंसेक्स में 199 अंकों की मजबूती दिख रही है और यह 72211 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. जबकि निफ्टी 62 अंक टूटकर 21880 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. आज के टॉप गेनर्स में MARUTI, WIPRO, NTPC, TATASTEEL, HCLTECH, JSWSTEEL शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर्स में HINDUNILVR, TITAN, BHARTIARTL, ICICIBANK शामिल हैं.घरेलू शेयर बाजार के लिए आज ग्‍लोबल संकेत बेहतर नजर आ रहे हैं. आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजरों में खरीदारी देखने को मिल रही है. वहीं इसके पहले मंगलवार को अमेरिकी बाजार भी बढ़त पर बंद हुए थे. मंगलवार को Dow Jones Industrial में 320 अंकों की शानदार तेजी रही और यह 39110.76 के लेवल पर बंद हुआ. NASDAQ Composite में 63 अंकों की बढ़त रही और यह 16166.79 के लेवल पर बंद हुआ. जबकि S&P 500 इंडेक्‍स में 29 अंकों की बढ़त रही और यह 5178.51 के लेवल पर बंद हुआ. US डॉलर इंडेक्स 103.9 के लेवल पर है तो US में 10 साल की बॉन्ड यील्ड 4.30 फीसदी के करीब है.अमेरिका में एक अग्रणी मिडवेस्ट क्षेत्रीय बैंक सेंट्रल बैंक, अपने कोर टेक्‍नोलॉजी इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को अपडेट करने, इनोवेशन को बढ़ावा देने और ग्राहक संबंधों को मजबूत करने के लिए यूनिवर्सल फाइनेंशियल सॉल्‍यूशन, टीसीएस के बीएएनसीएस का उपयोग करेगा.भारतीय रिजर्व बैंक ने ‘अग्रिम पर ब्याज दर’ से संबंधित कुछ निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए डीसीबी बैंक और तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक पर जुर्माना लगाया है. रिजर्व बैंक ने बयान में कहा कि डीसीबी बैंक पर 63.6 लाख रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया गया है. एक अलग बयान में केंद्रीय बैंक ने बताया कि तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक पर ‘अग्रिम पर ब्याज दर’ और 'बड़े क्रेडिट पर सूचना के केंद्रीय भंडार' (सीआरआईएलसी) रिपोर्टिंग में संशोधन' पर जारी कुछ निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए 1.31 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है.टाटा स्टील डिबेंचर के जरिए 2,700 करोड़ रुपये जुटाएगी. कंपनी ने कहा कि बोर्ड की एक समिति ने डिबेंचर के जरिए 2,700 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दे दी है. कंपनी ने कहा कि निदेशकों की समिति (टाटा स्टील लिमिटेड के निदेशक मंडल द्वारा गठित) ने अपनी बैठक में एनसीडी के मुद्दे पर विचार किया और मंजूरी दे दी. एनसीडी के आवंटन की तारीख 27 मार्च है और इसकी मैच्‍योरिटी डेट 26 मार्च, 2027 है.जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी जियो लीजिंग सर्विसेज लिमिटेड (जेएलएसएल) में 40 करोड़ रुपये का निवेश किया है. इस कंपनी का गठन चल संपत्ति गतिविधियों को पट्टे पर देने के लिए किया गया है. जियो फाइनेंशियल ने कहा कि कंपनी ने अपने व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए जेएलएसएल के 10 रुपये के चार करोड़ शेयरों को समान मूल्य पर 40 करोड़ रुपये की नकद राशि से खरीदा. कहा गया कि उपरोक्त लेनदेन के लिए किसी सरकारी या नियामकीय अनुमोदन की जरूरत नहीं थी.एनएसई ने Indus Towers को 20 मार्च के लिए एफएंडओ बैन लिस्ट में जोड़ा है, जबकि इस लिस्ट में alrampur Chini Mills, BHEL, Biocon, Hindustan Copper, Piramal Enterprises, RBL Bank, SAIL और Zee Entertainment Enterprises को बरकरार रखा है. वहीं Aditya Birla Fashion & Retail, Manappuram Finance, National Aluminium Company और Tata Chemicals को लिस्ट से हटा दिया है. एफएंडओ सेगमेंट के तहत बैन सिक्योरिटीज में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जहां डेरिवेटिव कांट्रैक्ट मार्केट-वाइड पोजिशन लिमिट का 95 फीसदी पार कर जाते हैं.एनएसई के प्रोविजनल आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 19 मार्च को शुद्ध रूप से 1421.48 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 7449.48 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.ब्रेंट क्रूड में हल्‍की नरमी आई है, लेकिन यह 87 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ है. US डॉलर इंडेक्स 103.9 के लेवल पर है तो US में 10 साल की बॉन्ड यील्ड 4.30 फीसदी के करीब है.आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजरों में खरीदारी देखने को मिल रही है. एशिया की बात करें तो GIFT NIFTY में 0.17 फीसदी की बढ़त है तो निक्‍केई 225 में 0.66 फीसदी तेजी दिख रही है. स्‍ट्रेट टाइम्‍स में 0.24 फीसदी और हैंगसेंग में 0.51 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है. ताइवान वेटेड में 0.22 फीसदी की तेजी है तो कोस्‍पी 1.33 फीसदी और शंघाई कंपोजिट करीब 0.17 फीसदी मजबूत हुए हैं.मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त पर बंद हुए थे. मंगलवार को Dow Jones Industrial में 320 अंकों की शानदार तेजी रही और यह 39110.76 के लेवल पर बंद हुआ. NASDAQ Composite में 63 अंकों की बढ़त रही और यह 16166.79 के लेवल पर बंद हुआ. जबकि S&P 500 इंडेक्‍स में 29 अंकों की बढ़त रही और यह 5178.51 के लेवल पर बंद हुआ.