बेहतर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में जोरदार रैली देखने को मिल रही है. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में अच्छी तेजी है. सेंसेक्स 550 अंकों से ज्यादा मजबूत हुआ है तो निफ्टी 21750 के करीब आ गया है. आज के कारोबार में तकरीबन ज्यादातर सेक्टर में खरीदारी देखने को मिल रही है. निफ्टी पर आईटी इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ है. बैंक, फाइनेंशियल, आटो, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स भी हरे निशान में हैं. सिर्फ मीडिया इंडेक्स लाल निशान में है. फिलहाल सेंसेक्स में 577 अंकों की तेजी है और यह 72001 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. जबकि निफ्टी 164 अंक बढ़कर 21736 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. हैवीवेट शेयरों में खरीदारी है.