मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज भी कमजोरी नजर आ रही है. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में गिरावट दिख रही है. सेंसेक्स करीब 200 अंक टूट गया है. वहीं निफ्टी भी 21200 के नीचे आ गया है. आज के कारोबार में तकरीबन ज्यादातर सेक्टर में बिकवाली देखने को मिली है. निफ्टी पर आईटी और मेटल इंडेक्स हरे निशान में हैं. जबकि बैंक, आटो, फाइनेंशियल, फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स लाल निशान में हैं. फिलहाल सेंसेक्स में 203 अंकों की गिरावट है और यह 70167 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है.