क्या आप अपने रोज के खर्च का हिसाब रखते हैं कि आपने कहां कितना पैसा जेब से निकाला. अगर नहीं तो यह अच्छी आदत नहीं है. अगर हम रोज के घूमने फिरने, चाय पानी सहित तमाम खर्चों में से बस थोड़ा थोड़ा बचाने की आदत डालें तो भविष्य में बहुत बड़ा सपोर्ट मिल सकता है. इस वजह से छोटी छोटी बचत (Power of Small Savings) के महत्व को नजरअंदाज करने की बजाए समझें और अपना भविष्य मजबूत करें. हम आप भी छोटी छोटी बचत को अनुशासित तरीके से निवेश कर कंपाउंडिंग की ताकत (Power of Compounding) का फायदा उठा सकते हैं. मान लिया कि आप अपने रोज के रूटीन में जरूरी खर्चों के साथ घूमने फिरने या बाहर जाकर खाने पीने, इंटरटेनमेंट या दोस्तों संग पार्टी जैसे खर्चों से रोज सिर्फ 250 रुपये बचा लें तो इसका बड़ा फायदा मिल सकता है. आप सोच रहे होंगे कि रोज 250 रुपये बचाने से क्या होगा. 250 रुपये रोज बचाकर भविष्य में बड़ा फंड तैयार करने में आपकी मदद कर सकता है इक्विटी म्यूचुअल फंड (Equity Mutual Funds) में एसआईपी (SIP). असल में इक्विटी लॉन्ग टर्म में हाई रिटर्न के लिए जाना जाता है