रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के तीनों बच्चों को कोई सैलरी नहीं मिलेगी। उन्हें केवल बोर्ड और समिति की बैठकों में भाग लेने के लिए फीस का भुगतान किया जाएगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने बोर्ड में उनकी नियुक्ति के लिए शेयरधारक की मंजूरी मांगने वाले एक प्रस्ताव में यह जानकारी दी है।